Washing Machine: आज वाशिंग मशीन ज्यादातर घरों में देखने को मिल जाती है. जल्दी कपड़े धोने से लेकर फटाफट कपड़े सूखने तक का काम आज वाशिंग मशीन के जरिए हो जाता है. इतना ही नहीं, आज टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है फुल ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन भी आ चुकी हैं जो आपका काम बहुत आसान बना देती हैं. लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग घंटों तक वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं जिससे मशीन पर ज्यादा लोड पड़ता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घंटों तक वाशिंग मशीन चलाने पर कितनी बिजली की खपत होती है.
कितनी बिजली खर्च करती है वॉशिंग मशीन
आपकी बता दें कि नॉर्मली घर में इस्तेमाल होने वाली वॉशिंग मशीन की पावर 400 वॉट से लेकर 2,000 वॉट तक होती है. वहीं, सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें आमतौर पर कम बिजली खर्च करती हैं जबकि फ्रंट लोड और हीटर वाले मॉडल ज्यादा बिजली लेते हैं. ऐसे में अगर किसी मशीन की क्षमता 500 वॉट है और वह एक घंटे तक चलती है तो लगभग 0.5 यूनिट बिजली की खपत होगी. वहीं, अगर मशीन में पानी गर्म करने का फीचर ऑन है तो मशीन ज्यादा बिजली खर्च करती है.
कैसे बढ़ती है बिजली की खपत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉशिंग मशीन में गर्म पानी का इस्तेमाल, लंबे वॉश साइकिल, बार-बार छोटे-छोटे लोड में कपड़े धोना और मशीन में ज्यादा पानी भरना भी बिजली की खपत को बढ़ा देते हैं. इसके अलावा, पुरानी या कम एफिशिएंसी वाली मशीनें भी नए मॉडल के मुकाबले ज्यादा बिजली खर्च करती हैं.
कैसे बचाएं बिजली
अब अगर आप भी वाशिंग मशीन इस्तेमाल करने के साथ कम बिजली खर्च करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. हमेशा मशीन में उतना ही पानी भरें जितनी उसकी क्षमता है. इसके अलावा बहुत कम कपड़ों के लिए मशीन चलाने से बचें. साथ ही जहां संभव हो, गर्म पानी की बजाय नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें. साथ की कपड़ों के अनुसार ही मशीन में मोड इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आपकी मशीन में Eco Mode है तो उसका इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
इसके अलावा कुछ और चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है. वॉशिंग मशीन को हमेशा समतल जगह पर रखें जिससे मशीन में कम वाइब्रेशन हो. इसके साथ ही सही मात्रा में ही डिटर्जेंट डालें क्योंकि ज्यादा झाग बनने से मशीन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. मशीन के प्लग, वायर और सॉकेट की स्थिति भी समय-समय पर चेक करते रहें. अगर मशीन से अजीब आवाज या कंपन आए तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत टेक्नीशियन से चेक करना चाहिए.
यह भी पढ़ें:
iPhone में बार-बार Blink हो रही है Flash Light? जानिए इसे बंद करने का आसान तरीका



