सबसे पहला और सबसे जरूरी तरीका है फालतू ऐप्स को हटाना. अक्सर कई लोग अपने फोन में कई सारे फालतू ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं जिसके वजह से फोन का स्टोरेज जल्दी भर जाता है, और फोन की स्पीड कम कर देता है. ऐसे में अपने फोन की सेटिंग में जाकर देखिए कि कौन से ऐप्स आपने महीनों से नहीं खोले हैं. उन्हें तुरंत हटा दीजिए.

दूसरा तरीका है कैश यानी टेम्परेरी फाइलों को साफ करना. जब भी हम कोई ऐप या वेबसाइट इस्तेमाल करते हैं तो फोन में छोटी-छोटी फाइलें जमा होती रहती हैं. इन्ही फाइल्स को कैश फाइल कहते हैं. समय के साथ ये फाइलें बहुत ज्यादा जगह घेर लेती हैं और फोन की स्पीड को कम करते हैं.

तीसरा तरीका है फोन को हमेशा अपडेट रखना. बहुत से लोग सोचते हैं कि पुराना फोन है तो अपडेट करने से क्या फायदा होगा. लेकिन यह सोच गलत है. कंपनियां अपडेट के जरिए फोन के सॉफ्टवेयर को बेहतर रहती है इसलिए जरूरी है की आप समये पर अपडेट कर लेना चाहिए, वरना आपके फोन के हैक होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही इससे फोन की बैटरी भी बेहतर चलती है और स्पीड भी बढ़ती है.

चौथा और बहुत असरदार तरीका है फोन को कभी-कभी रीस्टार्ट करना और होम स्क्रीन पर कम विजेट रखना. जब हम फोन को लगातार कई दिनों तक बिना बंद किए चलाते हैं तो उसमें बहुत सारे प्रोसेस बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. इससे फोन की रैम भर जाती है और फोन हैंग होने लगता है.

इन चार तरीकों के अलावा एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है. वे है अपने फोन की स्टोरेज को कभी भी पूरी तरह भरा हुआ मत रखिए. ज्यादातर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फोन की कुल स्टोरेज का कम से कम 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा हमेशा खाली रहना चाहिए. जब स्टोरेज पूरी भर जाती है तो फोन का सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता और यही सबसे बड़ी वजह होती है फोन की स्पीड कम हो जाती है. इसलिए फालतू फोटो, वीडियो और डाउनलोड की गई फाइलों को समय-समय पर गूगल ड्राइव या किसी दूसरी जगह पर सेव करके फोन से हटाते रहिए.
Published at : 17 Jul 2026 04:05 AM (IST)
Tags :



