क्या Airplane Mode पर तेज चार्ज होता है स्मार्टफोन, जानिए क्या है सच्चाई?

1
क्या Airplane Mode पर तेज चार्ज होता है स्मार्टफोन, जानिए क्या है सच्चाई?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एयरप्लेन मोड वायरलेस कनेक्शन बंद करता है, बैटरी बचाता है।
  • फोन इस मोड में सामान्य से तेज़ी से चार्ज होता है।
  • यह अंतर आमतौर पर बहुत कम होता है।
  • सबसे तेज चार्जिंग हेतु फोन पूरी तरह बंद करें।

Tech Tips: स्मार्टफोन लोगों की जरुरत बन चुके हैं. ऑनलाइन काम से लेकर कॉलिंग तक के लिए लोग अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि कई लोगों का स्मार्टफोन जल्दी डिस्चॉर्ज हो जाता है जिससे बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत होती है. इसी के साथ ऐसा भी माना जाता है कि एयरप्लेन मोड में स्मार्टफोन को चार्ज करने से डिवाइस ज्यादा तेजी से चार्ज होता है. आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई.

क्या होता है Airplane Mode?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Airplane Mode एक ऐसा फीचर है जो स्मार्टफोन के लगभग सभी वायरलेस कनेक्शन जैसे मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi, Bluetooth और कई मामलों में NFC को बंद कर देता है. इसका मकसद उड़ान के दौरान फोन के रेडियो सिग्नल को इनएक्टिव रखना होता है जिससे विमान के बात करने वाले सिस्टम पर कोई असर न पड़े.

क्या सच में एयरप्लेन मोड में जल्दी चार्ज होता है डिवाइस?

जी हां, दरअसल, जब फोन Airplane Mode में होता है तो वह लगातार मोबाइल टावर, Wi-Fi या Bluetooth से कनेक्ट रहने की कोशिश नहीं करता है. इससे बैटरी की खपत कम हो जाती है और चार्जर से मिलने वाली ज्यादा बिजली सीधे बैटरी को चार्ज करने में लगती है. यही कारण है कि एयरप्लेन मोड में नॉर्मल चार्ज से जल्दी चार्ज हो जाता है स्मार्टफोन. हालांकि, इससे कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है.

कितना होता है अंतर?

बता दें कि चार्जिंग स्पीड में होने वाला अंतर कई बातों पर निर्भर करता है. अगर आपके क्षेत्र में नेटवर्क कमजोर है तो फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है जिससे बैटरी और प्रोसेसर दोनों पर एक्सट्रा लोड पड़ता है. ऐसे में Airplane Mode ऑन करने पर थोड़ा ज्यादा फायदा मिल सकता है. वहीं अगर नेटवर्क पहले से अच्छा है तो चार्जिंग समय में केवल कुछ मिनटों का ही अंतर देखने को मिलता है.

क्या फोन स्विच ऑफ करना बेहतर ऑप्शन है?

आपको बता दें कि अगर आपको सबसे तेज चार्जिंग चाहिए तो फोन को पूरी तरह बंद करके चार्ज करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है. बंद रहने पर बैकग्राउंड ऐप्स, नोटिफिकेशन और सिस्टम प्रोसेस भी काम नहीं करते जिससे बैटरी बिना किसी एक्सट्रा लोड के चार्ज होती है. हालांकि आज के फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन में ये अंतर पहले के मुकाबले में काफी कम हो गया है.

फास्ट चार्जिंग के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • हमेशा ओरिजिनल या अच्छी क्वालिटी वाला चार्जर और केबल इस्तेमाल करना चाहिए.
  • चार्जिंग के दौरान गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या हैवी ऐप्स का इस्तेमाल न करें.
  • फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं क्योंकि ज्यादा टेंपरेचर चार्जिंग की स्पीड को प्रभावित करता है.
  • अगर जरूरत न हो तो चार्जिंग के समय Wi-Fi, Bluetooth और GPS को बंद रखें.
  • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले फोन में उसी क्षमता का चार्जर इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here