3 Star vs 5 Star AC Power Consumption: रोजाना गर्मी बढ़ने के साथ अब AC सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि कई घरों की जरूरत बन चुका है. ऐसे में ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर (AC) खरीदते समय सबसे पहले उसकी कीमत देखते हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी उसकी स्टार रेटिंग होती है. यही रेटिंग तय करती है कि आपका AC कितनी बिजली खर्च करेगा और हर महीने बिजली का बिल कितना आएगा.
भारत में बिजली की बढ़ती कीमतों के बीच सही स्टार रेटिंग वाला AC चुनना लंबे समय में अच्छी बचत करा सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 3 Star AC खरीदना बेहतर रहेगा या 5 Star AC. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि 1 घंटे में 3 Star और 5 Star AC में बिजली की बचत कितनी होती है.
3 Star और 5 Star AC की स्टार रेटिंग का क्या मतलब होता है?
एयर कंडीशनर की स्टार रेटिंग ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) तय करता है. यह रेटिंग बताती है कि कोई AC कम बिजली खर्च करके कितनी अच्छी कूलिंग देता है. 5 Star AC कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है. यह 3 Star AC की तुलना में लगभग 10 से 28 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करता है. 3 Star AC खरीदने में सस्ता होता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इसकी बिजली की लागत ज्यादा हो सकती है. स्टार रेटिंग ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) के आधार पर तय की जाती है. ISEER जितना ज्यादा होगा, AC उतनी ही कम बिजली खर्च करेगा.
1 घंटे में 3 Star और 5 Star AC में बिजली की बचत कितनी होती है?
अगर आप 1.5 टन AC यूज करते हैं तो 3 Star AC एक घंटे में लगभग 1100 से 1200 वॉट बिजली खर्च करता है. वहीं 5 Star AC एक घंटे में लगभग 800 से 900 वॉट बिजली खर्च करता है. ऐसे में 5 Star AC, 3 Star AC के मुकाबले करीब 15 से 25 प्रतिशत कम बिजली खर्च करता है, जिससे लंबे समय में बिजली के बिल में अच्छी बचत हो सकती है.
यह भी पढ़ें – Hand Wash Clothes: महंगे कपड़े मशीन में हो जाएंगे बर्बाद, हाथों से धोने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
3 Star और 5 Star AC में कौन सा है बेस्ट ऑप्शन?
आमतौर पर 5 Star AC की कीमत 3 Star AC से करीब 5,000 से 10,000 ज्यादा होती है. अगर आप AC का इस्तेमाल रोजाना सिर्फ 2 से 4 घंटे करते हैं और आपका बजट कम है, तो 3 Star AC आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आप रोज 6 से 10 घंटे AC चलाते हैं, बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं और AC को कई साल तक इस्तेमाल करने की योजना है, तो 5 Star AC ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
यह भी पढ़ें – Air Cooler Humidity Tips: बदलते मौसम में आपका कूलर भी फेंकने लगा है चिपचिपी हवा, तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स



