Tuesday, 13 October 2026 · भारत की खबरें
होमटॉप स्टोरीज़
INDEPENDENT HINDI NEWSBHARATVARSHA NEWS
भारत

Vande Bharat Express: दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची ट्रेन, ठहराव पर हुआ भव्य स्वागत, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच हर्षोल्लास का माहौल

Vande Bharat Express: दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची ट्रेन, ठहराव पर हुआ भव्य स्वागत, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच हर्षोल्लास का माहौल

Vande Bharat Express: दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी है। 16 अगस्त को ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन के दूसरे प्लेटफार्म पर रुकी। अलीगढ़ के यात्री अब अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन की अपनी लालसा पूरी कर सकेंगे। सुबह 7:30 बजे ट्रेन अलीगढ़ पहुंची। सांसद सतीश गौतम और हाथरस के सांसद अनूप प्रधान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आधिकारिक रूप से इसका शुभारंभ किया।

अलीगढ़ पहुंचने पर बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच स्थानीय यात्रियों और सांसद सतीश गौतम ने ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। वंदे भारत के चालक दल के सदस्यों को मिठाई और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों में ट्रेन की वीडियो बनाने और अपने स्मार्टफोन से सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्री नाच रहे थे।

Vande Bharat Express

वंदे भारत ट्रेन, संख्या 22426, नियमित रूप से सुबह 7 बजे दिल्ली आनंद विहार से रवाना होकर दिल्ली के अलीगढ़ स्टेशन पर आएगी और कानपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यह ट्रेन अयोध्या से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और रात लगभग 10 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुँचेगी। इस ट्रेन यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

इस दौरान मेयर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एसएमए अनिल पाराशर, मुकेश लोधी, संजय पंडित, सीएमआई संजय शुक्ला, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट गुलजार सिंह, पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

लंबे समय से ठहराव की चल रही थी मांग 

काफी समय से स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। आनंद विहार और नई दिल्ली से प्रतिदिन रवाना होने वाली वंदे भारत ट्रेनें अलीगढ़ होकर गुजरती हैं। लेकिन अलीगढ़ के यात्री यहां ठहराव न होने से असंतुष्ट थे। हाल ही में संसद में बजट पेश होने के बाद उम्मीद जगी थी कि अलीगढ़ में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव हो सकता है। काफी समय से अलीगढ़ स्टेशन पर रहने वाले लोग और दैनिक यात्री राजधानी, वंदे भारत और कई अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। अलीगढ़ से लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्री खास तौर पर (Vande Bharat Express) वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।

दिल्ली से अलीगढ़ तक का सफर महज 70 मिनट में पूरा होगा।

यह ट्रेन आपको दिल्ली के आनंद विहार से अलीगढ़ तक करीब 70 मिनट में पहुंचा देगी। अलीगढ़ से कानपुर तक पहुंचने में करीब ढाई घंटे  में जा सकेंगे। अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को समय की बचत के साथ ही शानदार सफर का भी आनंद मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने किया था शुभारंभ

Vande Bharat Express: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक उद्घाटन किया था। यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से आनंद बिहार टर्मिनल के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो चलेगी।

लेटेस्ट अपडेट के लिए यहाँ देखें

शेयर करें:WhatsAppFacebook

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here